UP Board Result 2025: जल्द जारी होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जल्द ही आने वाला है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 2025 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। हाल ही में यूपी बोर्ड के सचिव ने जानकारी दी कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो गई थी और इसे 2 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
UP Board 10th, 12th का Result कब आएगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा के नतीजे 15 से 20 अप्रैल 2025 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
UP Board 2025 की तिथि अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आयी है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2025 के महीने में नतीजे घोषित होने की पूरी संभावना है।
UP Board Result 2025 10th Class यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2025 12th Class के नतीजे भी 10th के साथ या उसके कुछ दिनों बाद घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
UP Board में पास होने के लिए न्यूनतम अंक
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम अंकों की आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
यदि छात्र किसी विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे पूरक (कम्पार्टमेंट) परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।
UP Board (UPMSP) आमतौर पर एक या दो विषयों में ग्रेस मार्क्स देकर उत्तीर्ण करता है। यदि कोई छात्र एक विषय में कुछ अंकों से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स देकर उत्तीर्ण किया जा सकता है। वहीं, अगर छात्र दो विषयों में थोड़े अंतर से फेल होता है, तो भी बोर्ड सीमित ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर सकता है। हालांकि, ग्रेस मार्क्स की संख्या और नीति हर साल बोर्ड के नियमों के अनुसार बदल सकती है। इसलिए, छात्रों को आधिकारिक यूपी बोर्ड की वेबसाइट या परीक्षा परिणाम जारी होने के समय दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
UP Board Result 2025 कैसे चेक करें?
छात्र निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- UP Board Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board 2025 के लिए डायरेक्ट Result Check करें।
परीक्षा | रिजल्ट डाउनलोड लिंक |
---|---|
यूपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 | [Click Here] (जल्द सक्रिय होगा) |
यूपी 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 | [Click Here] (जल्द सक्रिय होगा) |
बोर्ड द्वारा रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र उपरोक्त लिंक के माध्यम से अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।